CHHATTISGARHDRGKankerNaxal

कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, अब तक दो नक्सली ढेर।

 

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज सुबह से जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। अब तक की जानकारी के अनुसार दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है।

मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कांकेर पुलिस अधीक्षक आई. के. एलिसेला ने बताया कि जवानों का ऑपरेशन अभी भी जारी है। हालांकि, पुलिस पार्टी से सीधा संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिस कारण विस्तृत जानकारी फिलहाल बाहर नहीं आ सकी है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ माड़ क्षेत्र से सटे जंगलों में हो रही है, जो नक्सल गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील इलाका माना जाता है। यहां नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना पर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सूत्रों के अनुसार, इसी क्षेत्र में पहले भी सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाया है, और अब एक बार फिर जवानों ने मोर्चा संभालते हुए दो नक्सलियों को मार गिराया है।