दंतेवाड़ा
नकुलनार में उपसरपंच दिलीप चौहान ने जन्मदिन पर स्कूल में करवाया न्यौता भोज

दंतेवाड़ा। ग्राम पंचायत नकुलनार में उपसरपंच दिलीप चौहान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक सराहनीय पहल करते हुए प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में न्यौता भोज का आयोजन किया।
इस विशेष अवसर पर स्कूल के सभी बच्चे और संकुल नकुलनार के अंतर्गत आने वाले शिक्षकगण उपस्थित रहे। दिलीप चौहान द्वारा आयोजित इस सामुदायिक भोज में बच्चों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और शिक्षकों ने उपसरपंच की इस पहल की सराहना की।
गांव के जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने इसे एक प्रेरणादायक प्रयास बताया, जिससे सामाजिक जुड़ाव और बच्चों के साथ आत्मीय संबंध को मजबूती मिलती है।
उपसरपंच चौहान ने कहा कि वे हर वर्ष अपने जन्मदिन को समाज और बच्चों के साथ बांटकर मनाना चाहते हैं, जिससे बच्चों में अपनापन और खुशी का वातावरण बना रहे।