CHHATTISGARHNarayanpur

29 वीं वाहिनीं ITBP धनोरा और पुलिस थाना के जवानो ने बाढ़ पीड़ित बच्चों और ग्रामीणों की मदद।

 

सुरेश सोनी नारायणपुर। नारायणपुर जिले मे मगलवार दोपहर को अचानक तेज बारिश से छोटेडोंगर क्षेत्र और आसपास का इलाका पूरा जलमग्न हो गया सड़को पर बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई लगभग 3 घंटे की तेज बारिश से छोटेडोंगर बड़गाव माड़ीन नदी और टेकानार पिंनगुण्डा का जल स्तर बढ़ गया, पुल पर बाढ़ आने से यात्रियों से भरी बस धनोरा में खड़ी हुई। जहां यात्री परेशान होते हुए नजर आए, नजदीकी धनोरा कैंप व थाना के जवानों ने किया मदद, 29 वीं वाहिनीं Ecoy आईटीबीपी धनोरा सीओबी और पुलिस जवानो ने बाढ़ पीड़ित यात्रियों को सुरक्षित धनोरा कैंप लाया गया, जहां बाढ़ पीड़ितों के लिए खाने पीने सोने की व्यवस्था की, इसमें एसी विकास कुमार, एसी हेमराज सिंह व थाना प्रभारी सत्यवान सर एवं संयुक्त बल का प्रमुख योगदान रहा,नारायणपुर जिले मे तेज बारिश का कहर देखने को मिला, तेज बारिश के कारण ओरछा मार्ग मे स्थित धनोरा गांव पानी पानी हो गया। धनोरा अस्पताल पूरी तरह से पानी मे डूबा हुआ नजर आया इलाके मे भारी बारिश के कारण बड़े बड़े पेड़ धराशाही हो गए ओर बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ गई और कई घरों के अंदर बारिश का पानी घुस गया जिससे लोगो को काफ़ी दिकत्तो का सामना करना पड़ा ।क्षेत्र मे तेज बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।