धरम इंडस्ट्रीज सिलतरा में हादसा, मजदूर किशन रात्रे की मौत

रायपुर। धरसीवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित धरम इंडस्ट्रीज में कार्यरत एक मजदूर की मौत का मामला सामने आया है। 19 वर्षीय मजदूर किशन कुमार रात्रे की मौत इलाज के दौरान हो गई। पुलिस ने जांच के बाद पाया कि घटना क्रेन ऑपरेटर की लापरवाही से हुई है। अब आरोपी ऑपरेटर के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे की शुरुआत मृतक किशन कुमार रात्रे पिता लच्छन लाल रात्रे, निवासी ग्राम भरदा थाना बेरला, जिला बेमेतरा, सिलतरा की धरम इंडस्ट्रीज कंपनी में आरूषी इंटरप्राइजेज के ठेके पर मजदूरी करता था। दिनांक 09 मार्च 2025 की रात करीब 11 बजे, किशन रात्रे काम खत्म करने के बाद कंपनी परिसर के फेब्रिकेशन साइड में लोहे के एंगल के ढेर के पीछे आराम (सोया हुआ) कर रहा था। इसी दौरान कंपनी में कार्यरत इलेक्ट्रिक क्रेन ऑपरेटर टोपेश्वर पाठक, लोहे के एंगल को शिफ्ट कर रहा था।हादसे का क्षण क्रेन से एंगल शिफ्ट करते समय, टोपेश्वर पाठक की लापरवाही से क्रेन एंगल के ढेर से टकरा गई। टकराने से लगभग 7 से 10 किलो वजनी करीब 10 लोहे के एंगल का ढेर अचानक किशन रात्रे के ऊपर गिर पड़ा। भारी एंगल गिरने से किशन को गर्दन, छाती, सिर और हाथों में गंभीर चोटें आईं। सहकर्मियों ने तत्काल उसे घायल अवस्था में एनकेडी अस्पताल, बीरगांव रायपुर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मौत लगातार उपचार के बावजूद किशन की हालत बिगड़ती गई। 10 अप्रैल 2025 की सुबह 2:14 बजे अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर रजत सोनकर द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में मौत का कारण सेप्टिक शॉक और गंभीर फ्रैक्चर (सर्वाइकल वर्टिब्रा L4, L5, L6 फ्रैक्चर) बताया गया। मामले की शुरुआत मर्ग क्रमांक 65/2025 धारा 194 भा.ना.सु.स. से हुई। गवाहों और पंचों के बयान में यह साफ हुआ कि किशन की मौत इलेक्ट्रिक क्रेन ऑपरेटर की लापरवाही से हुई है। पुलिस जांच में स्पष्ट पाया गया कि क्रेन ऑपरेटर टोपेश्वर पाठक, ग्राम कुम्हारी निवासी, ने असावधानी से क्रेन चलाते हुए एंगल को शिफ्ट किया, जिससे हादसा हुआ। जांच के आधार पर थाना धरसीवां पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ अपराध क्र. 0/2025 धारा 106(1) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया है। Also Read – पत्नी को गर्म लोहे से दागा, दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाला पति अरेस्ट पिता की रिपोर्ट और पुलिस कार्रवाई मृतक किशन रात्रे के पिता लच्छन लाल रात्रे (उम्र 56 वर्ष) ने घटना की सूचना देते हुए पुलिस को बताया कि उनका पुत्र धरम इंडस्ट्रीज में मजदूरी करता था और ड्यूटी के दौरान लापरवाही से हुए इस हादसे की वजह से उसकी जान गई। पुलिस सहायता केंद्र सिलतरा में प्रआर 1347 कामता सिंह और सउनि कौशल मिर्झा ने घटना से संबंधित सभी तथ्य दर्ज किए।