एएम/एनएस इंडिया का “दक्ष” कार्यक्रम: युवाओं का भविष्य, कौशल, शिक्षा और रोज़गार से सशक्त बना रहा है।

दंतेवाड़ा।=देश के अग्रणी उद्योग समूह एएम/एनएस इंडिया (AM/NS India) ने दंतेवाड़ा में अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता का एक और सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया। कंपनी ने अपने प्रतिष्ठित “दक्ष – डिजिटल स्किलिंग फॉर यूथ” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का सफल आयोजन किया।
यह कार्यक्रम AISECT लिमिटेड और NASSCOM फाउंडेशन के सहयोग से संचालित है। इसका उद्देश्य युवाओं को डिजिटल युग की मांगों के अनुरूप कौशल उपलब्ध कराना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के अवसर प्रदान करना है। समारोह में लगभग 160 युवा शामिल हुए, जिनमें से 126 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र और 30 प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
“कौशल विकास ही दीर्घकालिक सफलता की कुंजी है। एएम/एनएस इंडिया जैसे संस्थान युवाओं के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रहे हैं।” जयंत नाहटा सीईओ जिप

इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी, समाजसेवी और उद्योग जगत से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे। एएम/एनएस इंडिया की ओर से के.टी. राव (जे.जी.एम., किरंदुल), विनय (डीजीएम) और कंपनी की सीएसआर टीम ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। कंपनी का “दक्ष” कार्यक्रम केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को रोजगार, स्वावलंबन और आत्मविश्वास की दिशा में एक ठोस मंच प्रदान कर रहा है। एएम/एनएस इंडिया ने दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान की दिशा में नई उम्मीदें जगाई हैं। कंपनी का मानना है कि भारत का औद्योगिक विकास तभी सार्थक है जब उसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुँचे। यही कारण है कि उत्पादन के साथ-साथ कंपनी का ध्यान कौशल विकास, शिक्षा और स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने पर केंद्रित है। एएम/एनएस इंडिया का विश्वास है कि वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का समान अवसर मिले। यही सोच उसे एक संवेदनशील और समाज-केंद्रित उद्योग के रूप में अलग पहचान देती है।