CHHATTISGARH
नारायणपुर ओरछा मार्ग पर आज बस और बुलेरो वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत,

NARAYANPUR- ORCHA BUS ACC
I
नारायणपुर ओरछा मार्ग पर आज बस और बुलेरो वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई है… हादसे में बुलेरो का चालक गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है… टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया… जानकारी के मुताबिक, सवारियों से भरी बस बस्तर ट्रैवल्स की बस नारायणपुर से ओरछा जा रही थी, जबकि बुलेरो नारायणपुर की ओर आ रहा था… इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच टक्कर रायनार के पास अबूझमाड प्रवेश द्वार के पास भिड़त हुई,कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ओरछा लाया गया, गंभीर रूप से घायलों को अच्छे इलाज के लिए नारायणपुर रेफर किया गया, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई… दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा, आगे की विस्तृत जानकारी बाद में