CHHATTISGARHCongress

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेतु प्रकिया शुरू, पर्यवेक्षकों ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी — कहा, “जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को मिलेगी कमान”।

दंतेवाड़ा। देशभर में चल रहे कांग्रेस पार्टी के “संगठन सृजन अभियान” के तहत अब जिला स्तर पर नई नेतृत्व टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में दंतेवाड़ा जिले में जिलाध्यक्ष पद के चयन हेतु कांग्रेस हाईकमान द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षकों ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी।

प्रमुख पर्यवेक्षक सैयद अजमतुल्ला हुसैनी, विधायक कुंवर सिंह निषाद (गुंडरदेही) और विधायक रामकुमार यादव (चंद्रपुर) दंतेवाड़ा पहुंचे, जहां जिला कांग्रेस कमेटी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद आयोजित प्रेसवार्ता में पर्यवेक्षकों ने बताया कि अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान का मकसद जमीनी स्तर तक पार्टी को मजबूत करना और सच्चे कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में आगे लाना है।

रायशुमारी से होगा नये जिलाध्यक्ष का चयन”

प्रेसवार्ता में प्रमुख पर्यवेक्षक सैयद अजमतुल्ला हुसैनी ने कहा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गुजरात अधिवेशन में संगठन को निचले स्तर पर मजबूत कैसे किया जाए इस पर गंभीरता से चिंतन किया गया। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र एवं संविधान पर विश्वास करती है। कांग्रेस 100 साल से भी अधिक समय से लोगों की सेवा में जुड़ा हुआ संगठन है । देश में सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र संगठन है जो संविधान को बचाने का कार्य कर रही है। कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हुए निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को नेतृत्व का मौका देना है। जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को 20 अक्टूबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक सामाजिक संगठनों से चर्चा कर नए नेतृत्व का चयन करेंगे। लोगों के बीच सक्रियता ही चयन का मापदंड होगा। प्रमुख पर्यवेक्षक सैयद अजमतुल्ला हुसैनी ने कहा कि देश में दो तरह की राजनीति चल रही है एक देश को जोड़ने की, दूसरा देश को तोड़ने की। कांग्रेस पार्टी सत्ता के लिए कार्य नहीं करती है, आम जनता की भावनाओं के अनुरूप कार्य करती है। उन्होंने कहा कि हर जिले में जिलाध्यक्ष का चयन वरिष्ठ नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “दंतेवाड़ा जैसे संगठनात्मक रूप से मजबूत जिले में नेतृत्व ऐसा व्यक्ति होगा, जो जमीन से जुड़ा हो, सभी वर्गों में उसकी स्वीकार्यता हो और कार्यकर्ताओं के बीच उसकी गहरी पकड़ हो,”।  सभी ब्लॉक और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन बातचीत की जा रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता से राय लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सीधे दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) को भेजी जाएगी।

20 अक्टूबर तक रिपोर्ट सौंपने की अंतिम तिथि।

प्रेसवार्ता में पर्यवेक्षकों ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। प्रत्येक जिला इकाई को 20 अक्टूबर तक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश मिले हैं। “यह अभियान केवल अध्यक्ष चयन नहीं, बल्कि संगठन को फिर से मजबूत करने का आंदोलन है। कांग्रेस अब गांव, पंचायत और वार्ड स्तर तक अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में लाने की दिशा में काम कर रही है,”।

 गर्मजोशी से हुआ स्वागत।

दंतेवाड़ा पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने पर्यवेक्षकों का पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी।

पर्यवेक्षकों ने बताया कि जिन्होंने जिले के सभी ब्लॉक बारसूर,गीदम, दंतेवाड़ा शहर, दंतेवाड़ा ग्रामीण, कटेकल्याण, कुआकोंडा,बचेली ग्रामीण, बचेली शहर, किरंदूल के मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी, जिले के समस्त।जनप्रतिनिधि पूर्व जनप्रतिनिधि, कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, शहर अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, कार्यकारिणी, एवं सभी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओ को बैठक मे बुलाया गया था और सभी कार्यकत्ताओ को कमरे मे बुला कर वन टू वन चर्चा किया गया, इन चर्चाओ की रिपोर्ट बना कर सीधे दिल्ली मे राष्ट्रीय कांग्रेस को सौपा जायेगा।