BASTARPolish

सीसी मेंबर सोनू दादा उर्फ़ भूपति ने 60 माओवादी साथियों के साथ किया आत्मसमर्पण, 50 हथियार भी सौंपे। 

जगदलपुर। गढ़चिरौली से मिली बड़ी खबर के अनुसार, नक्सल संगठन को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। नक्सली सीसी मेम्बर सोनू दादा उर्फ़ भूपति ने अपने 60 साथियों के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने करीब 50 हथियार भी पुलिस को सौंपे हैं। यह आत्मसमर्पण गढ़चिरौली जिले में पुलिस के सामने किया गया है, हालांकि मामले की आधिकारिक पुष्टि का अभी इंतज़ार है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले सोनू दादा उर्फ़ भूपति ने सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण करने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद से नक्सल संगठन में आंतरिक मतभेद और फूट की स्थिति देखने को मिली थी। फिलहाल आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। यह घटना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।