कांग्रेसछत्तीसगढ़विधानसभा चुनाव

कांग्रेस ने छग विधानसभा चुनाव के लिए 30 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी। देखिए लिस्ट…

6 वर्तमान विधायकों का कटा टिकट, जगदलपुर में पेंच फंसा ।

 

संवाद एक्सप्रेस रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने नवरात्रि के पहले दिन 30 प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली लिस्‍ट में सीएम भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव सहित कई नामों की घोषणा की है। पीसीसी चीफ दीपक बैज चित्रकोट लड़ेंगे चुनाव। जगदलपुर में सीट की घोषणा होना बाकी। प्रथम चरण में 20 सीटों होने वाले मतदान में 19 सीटों पर प्रत्याशी की हुई घोषणा।जगदलपुर में की सीट की पेंच फंसा हुआ है। लिस्ट के मुताबिक 7 नए चेहरों को मौका दिया गया है। 6 विधायको की टिकट कटी। शिशुपाल सोरी, राजमन बेंजाम, छन्नी लाल साहू,  सेगुर दयाल बंजारे, देवतीं कर्मा, ममता चंद्राकर को नही मिला मौका। वही दंतेवाड़ा से कर्मा परिवार को ही टिकट दिया गया है। विधायक देवतीं कर्मा के बेटे छबिन्द कर्मा को मिला टिकट।

पहली लिस्ट में 30 उम्मीदवारों के नाम।

1. पाटन से सीएम भुपेश बघेल

2 दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू

3अंबिकापुर से टीएस सिंहदेव

4 खैरागढ़ से यशोदा वर्मा

5 मोहला-मानपुर से इन्द्रसेन मण्डावी

5. राजनांदगांव से गिरीश देवांगन

6 सीतापुर ST से अमरजीत भगत

7 खरसिया से उमेश पटेल

8 कोरबा से जय सिंह अग्रवाल

9 सक्ति से चरण दास महंत

10 आरंग से शिव कुमार डहरिया

11 डौंडी लोहरा से अनिला भेड़िया

12 साजा से रविंद्र चौबे

13 नवागढ़ से गुरु रुद्र कुमार

14 पंडरिया से नीलकांत चंद्रवंशी

15 कवर्धा से मोहम्मद अकबर

16 खैरागढ़ से यशोदा वर्मा

17 डोंगरगढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल

18 राजनांदगांव से गिरीश देवांगन

19. कोण्डागांव से मोहन मरकाम

20 कोंटा से कवासी लखमा

21  कांकेर से शंकर धुर्वा

22 चित्रकूट से दीपक बैज

23 दंतेवाड़ा से छबिंद्र कर्मा

24 बीजापुर से विक्रम मण्डावी

25 भानुप्रतापपुर से सावित्री मण्डावी

26 केशकाल से संतराम नेताम

27 अंतागढ़ से रूप सिंह पोटाई

28 नारायणपुर से चंदन कश्यप

29 बस्तर से लखेश्वर बघेल

30 डोंगरगांव से डालेश्वर साहू