BASTARPoliticsकांग्रेसछत्तीसगढ़जगदलपुर

बस्तर एवं बीजापुर के नव निर्वाचित विधायकों ने एक दूसरे को मुँह मीठा कर बधाई दी।

 

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा पार्टी की सरकार बन गई है। चुनाव के पूर्व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार थी लेकिन चुनाव में कांग्रेस पार्टी के कई विधायक को हार मिली वही कई विधायक अपनी सीट बचाने में कामयाब हुए। बस्तर संभाग की बारह विधानसभा सीटों में से चार सीटे कांग्रेस ने जीती है इनमे बीजापुर, कोंटा, बस्तर एवं भानूप्रतापपुर की शामिल है। बीजापुर विधानसभा से जीते विधायक विक्रम मण्डावी ने जगदलपुर में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के निवास स्थल पर पहुंचकर तीसरी बार निर्वाचित होने पर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल को बधाई दी। इस दौरान दोनों नव निर्वाचित विधायक ने एक दूसरे का मुँह मीठा कर आपस मे बधाई दिया। और आने वाले पांच साल में बस्तर संभाग के मुद्दों को विधानसभा में उठाने की बात कही।