BJPMadhyapradesh

मध्यप्रदेश में मोहन यादव होंगे मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम भी बनाये।

नरेंद्र सिंह तोमर को स्पीकर की मिली जिम्मेदारी।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में नए चेहरे पर दांव खेला है। उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव मुख्यमंत्री बनाया है। बीजेपी ने एमपी में जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला को डिप्टी सीएम भी बनाया है। वही वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर स्पीकर की जिम्मेदारी दी है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी कौन संभालेगा, इसे लेकर कई दिनों से जारी सस्पेंस आज खत्म हो गया. विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर सहमति बन गई है. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं. मोहन यादव को संघ का करीबी बताया जाता है. जानकारी के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने ही मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव विधायक दल की बैठक में किया था. इस ऐलान के साथ ही सभी कयासों पर विराम लग गया है. अब सूबे की कमान मोहन यादव के हाथों में होगी.