छतीसगढ़ में भी IPL की तर्ज पर CCPL होगा, 6 टीमें लेंगी हिस्सा।

संवाद एक्सप्रेस रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ आईपीएल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) का आयोजन करने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में 6 टीमें शामिल होंगी, जिनके खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन के जरिए किया जाएगा। इस टूर्नामेंट की सबसे ख़ास बात यह होगी की इस प्रीमियर लीग में सिर्फ छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। लीग की विजेता टीम को 31 लाख और उपविजेता को 21 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी मिलेगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी साझा की है। CSCS के मेंबर विजय शाह के मुताबिक इस प्रीमियर लीग में कुल 18 मैच होंगे. CCPL की हर टीम में 15 खिलाड़ी होंगे। इसमें खिलाड़ियों को A से लेकर D कैटेगिरी में बांटा जाएगा। यह पहले से ही निर्धारित किया जाएगा की किस कैटेगरी के कितने खिलाड़ियों को रखा। जाएगा. जो प्लेयर स्टेट लेवल तक नहीं पहुंच सकें उन्हें भी इस टूर्नामेंट में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। विजय शाह ने बताया कि इस लीग के आयोजन के लिए क्रिकेट संघ ने आईटी डब्लू के साथ हाथ मिलाया है। माना जा रहा है कि जून या जूलाई में छत्तीसगढ़ प्रिमियर लीग का आयोजन हो सकता है. खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन के जरिए किया जाएगा। BCCI के नॉर्म्स के अनुसार IPL के खत्म होने के 15 दिन बाद यह आयोजन होगा. क्रिकेट संघ प्रदेश में 14 जून से CCPL शुरू करने तैयारी कर रहा है।