CHHATTISGARHCRPFDRGNaxalismPolishमुठभेड़

दंतेवाड़ा-बीजापुर की शरहद पर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, हथियार बरामद।

संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा।  दंतेवाड़ा जिले में दंतेवाड़ा-बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक नक्सली को मार गिराने में सफलता मिली है। बता दे कि किरंदुल थाना क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल, बड़ेपल्ली, दोडीतुमनार, गमपुर के जंगल में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा तथा CRPF 231 बटालियन की यंग प्लाटून की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। नक्सल  अभियान के दौरान आज पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ हुई। जिसमे एक पुरुष माओवादी को मार गिराने मे दंतेवाड़ा पुलिस को सफलता मिली है। मुठभेड़ में कई नक्सली घायल होने का दावा भी पुलिस कर रही है। मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग के दौरान पुलिस ने एक नग हथियार एवं भारी मात्रा में गोला बारूद एवं दैनिक उपयोग की सामग्री जप्त की है। घटना स्थल के आसपास सघन सर्चिंग जारी है।