किरंदुल पुलिस ने कापर केबल चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

दंतेवाड़ा | दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाने की पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन चोरों को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जब्त कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। किरंदुल क्षेत्र के लारसेन एंड टुब्रो कंपनी में चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब कि शुक्रवार की रात करीब 2:30 बजे तीन चोर कंपनी परिसर में घुसकर कंटेनर का ताला तोड़ रहे थे और वहां रखे कापर वायर ड्रम से 23 मीटर तार को तीन टुकड़ों में काटकर चोरी कर रहे थे। जिसकी अनुमानित कीमत ₹50,000/- आंकी गई है। आरोपी तार को दो मोटरसाइकिल में ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपी अशोक भास्कर (21 वर्ष) – निवासी कलेपाल कुंजामपारा, संजू कड़ती (19 वर्ष) – निवासी मदाड़ी पटेलपारा, हरिश कुमार मंड़ावी (23 वर्ष) – निवासी पीरनार स्कूलपारा गिरफ्तार किए गए है । आरोपियों के खिलाफ थाना किरंदुल में अपराध क्रमांक 16/2025, धारा 305, 331(4), 3(5) BNS और धारा 170 BNSS के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक संजय कुमार यादव, उप निरीक्षक लीला राम गंगबेर, सहायक उप निरीक्षक एव अन्य पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।