BASTAR

दंतेवाड़ा बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने फिर किया एनकाउंटर, पांच नक्सलियों की मारे जाने की खबर, तीन के शव बरामद।

दंतेवाड़ा | छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सरहदी जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। यह माओवादी विरोधी अभियान के तहत चलाया गया ऑपरेशन है, जिसमें अब तक 5 नक्सलियों को ढेर किया गया है। जानकारी अनुसार सुबह 08:00 बजे से लगातार गोलीबारी जारीहै । दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर का घना जंगल जहां पर यह मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों के अनुसार घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। नक्सलियों से अभी मुद्दे चल रही हैं।  सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह घेर लिया है।  नक्सलियों की मारे जाने की संख्या और भी बढ़ सकती है दंतेवाड़ा पुलिस के आला अधिकारी इस ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं ।