Narayanpur

27 मार्च को मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत 120 जोड़ों का सामूहिक विवाह।

सुरेश सोनी नारायणपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 27 मार्च, गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे से इंडोर स्टेडियम, माहका में संपन्न होगा।

मुख्य अतिथि रहेंगे मंत्री केदार कश्यप

इस महत्वपूर्ण अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना में शामिल होकर नो विवाहित जोड़ो को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

विवाह के पवित्र बंधन में बंधेगे 120 जोड़े ।

कार्यक्रम के दौरान 120 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा, जो जिले में सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

समाज के लिए महत्वपूर्ण पहल

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना और सामूहिक विवाह के माध्यम से सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। इस आयोजन से न केवल नवविवाहित जोड़ों को सरकार की सहायता मिलेगी, बल्कि समाज में विवाह को लेकर व्यर्थ के खर्चों को रोकने का संदेश भी जाएगा।

सभी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

आयोजकों ने जिले के सभी नागरिकों से इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनने और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने की अपील की है।