
बीजापुर। नक्सलियों के पश्चिम बस्तर संभाग के प्रवक्ता मोहन ने तेलुगू में प्रेस नोट जारी कर 4 अप्रैल को बीजापुर बंद का आह्वान किया है। नक्सली प्रवक्ता के अनुसार, 2025 में अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में कुल 78 नक्सली मारे गए हैं।
20 मार्च की मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर:
प्रेस नोट में 20 मार्च को हुई मुठभेड़ का जिक्र करते हुए कहा गया कि मारे गए 26 नक्सलियों में से 24 के नाम पदवार जारी किए गए हैं।
इन क्षेत्रों में हुईं बड़ी मुठभेड़ें:
बंदेपारा, माड़, इंद्रावती, कांकेर और गंगालूर इलाके में हुई मुठभेड़ों का उल्लेख करते हुए नक्सलियों ने कुल 78 साथियों के मारे जाने का दावा किया है।
गिरफ्तारी का आरोप:
प्रवक्ता मोहन ने आरोप लगाया कि 12 जनवरी से 25 मार्च तक पुलिस ने कुल 40 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है।
4 अप्रैल को बीजापुर बंद का ऐलान:
मुठभेड़ों के विरोध में नक्सलियों ने 4 अप्रैल को बीजापुर बंद बुलाया है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
