अबूझमाड़ में नक्सलियों से मुठभेड़, डेढ़ करोड़ का ईमानी नक्सली बसवा राजू ढेर।

फोर्स के ज्वाइंट ऑपरेशन में 30 नक्सलियों के मारे जाने खबर, आधिकारिक पुष्टि नहीं।
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में वांछित माओवादी कमांडर नम्बाला केशव राव उर्फ बसवा राजू को ढेर कर दिया गया है। बसवा राजू माओवादियों की कंपनी नंबर 07 से जुड़ा था और उसे सीसीएम (सेंट्रल कमेटी मेंबर) तथा पीबीएम (पोलित ब्यूरो मेंबर) जैसे उच्च पदों के माओवादियों की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया था।
मुठभेड़ अब भी जारी है और बताया जा रहा है कि इस अभियान में अब तक करीब 30 माओवादी मारे जा चुके हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सुरक्षा बलों ने इस ऑपरेशन को नारायणपुर के दुर्गम और घने जंगलों में अंजाम दिया, जहां माओवादियों का गढ़ माना जाता है। इस सफलता को माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।