CRPFDantewada

पालनार मे सीआरपीएफ ने ग्रामीणों को वितरित किए गए रेडियो सेट।

 

संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित इलाकों में नागरिकों के साथ संबंध मजबूत करने और विश्वास बहाली के उद्देश्य से ई/111 बटालियन, केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा आज पालनार में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न ग्रामों के ग्रामीणों को रेडियो सेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गोपाल यादव, कमांडेंट-111 बटालियन के दिशा-निर्देशन में किया गया। इस आयोजन में पालनार गांव के अलावा बोडेपारा, पाण्डुपारा, फुलपाड़, पटेलपारा, मुसलटोण्डा, जोनापारा, मिडियमपारा और डोमरपारा गांव के ग्रामीण पहुंचे। कार्यक्रम की अगुवाई समवाय ई/111 के सहायक कमांडेंट श्री रंजन कुमार साहू ने की। उनके साथ निरीक्षक/जीडी सुरेश कुमार समेत अन्य जवान एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। CRPF की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहा और कहा कि ऐसे कार्यक्रम उम्मीद और विश्वास की नई किरण लेकर आते हैं। उन्होंने CRPF के इस मानवीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा जताई।