सीआरपीएफ का मानवीय प्रयास: रेडियो पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर आई मुस्कान

संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों के साथ भरोसे और सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा नकुलनार स्थित कैंप में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हितावर, कुआकोंडा, टीकनपाल, नकुलनार और गोंगपाल समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों को रेडियो सेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम का आयोजन गोपाल यादव, कमांडेंट – 111 बटालियन के दिशा-निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक कमांडेंट ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि आपकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए CRPF समय-समय पर सामग्री वितरण करती रही है। इस बार रेडियो वितरण का उद्देश्य यह है कि आप देश-दुनिया की खबरों और मनोरंजन से जुड़े रह सकें। हमारा बल सदैव आपकी सेवा और सुरक्षा हेतु तत्पर है।” ग्रामीणों ने CRPF की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उम्मीद और विश्वास की नई किरण लेकर आते हैं। उन्होंने बल के इस मानवीय प्रयास के लिए आभार जताया और आगे भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की।

CRPF का यह कार्यक्रम ना सिर्फ सुरक्षा के दृष्टिकोण से, बल्कि समाज से जुड़ाव और सहभागिता के स्तर पर भी एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान सीआरपीएफ 111 A कंपनी के अधिकारी कर्मचारी एवं जवान मौजूद रहे।