BASTARCHHATTISGARHNMDC

नगरनार स्टील प्लांट में चार महाप्रबंधकों को मिली पदोन्नति, बने मुख्य महाप्रबंधक।

 

जगदलपुर | बस्तर के गौरव एनएसएल स्टील प्लांट, नगरनार में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन और समर्पण के आधार पर चार वरिष्ठ अधिकारियों को महाप्रबंधक से मुख्य महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति उनकी विशेषज्ञता, प्रतिबद्धता और संयंत्र की सफलता में योगदान देने के उद्देश्य से की गई है।

पदोन्नत होने वाले अधिकारी इस प्रकार हैं:

  1. श्री जी. आर. कदनेश – महाप्रबंधक (विद्युत)
  2. श्री जयेश पटेल – महाप्रबंधक (वाणिज्य)
  3. श्री के. विजय भास्कर – महाप्रबंधक (सामग्री)
  4. श्री अमृत नारायण – महाप्रबंधक (धातुकर्म)

एनएसएल स्टील प्लांट प्रबंधन ने इन अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पदोन्नति न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि प्लांट की निरंतर प्रगति और उत्कृष्टता की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम भी है। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया और इसे बस्तर में औद्योगिक विकास की दिशा में मजबूत कदम बताया।