BASTARCHHATTISGARHDantewadaNaxal

शहीदी सप्ताह को लेकर नक्सलियों की सरगर्मी, पालनार फूलपाड़ मार्ग पर लगाए बैनर।

 

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी का अहसास कराया है। शहीदी सप्ताह की तैयारी के तहत कुआंकोंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पालनार साप्ताहिक बाजार के समीप फुलपाड़ मार्ग पर नक्सलियों ने बैनर लगाया है। इस बैनर में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने की घोषणा की गई है। बैनर के माध्यम से नक्सल संस्थापक चारु मजूमदार और बसवराजू को श्रद्धांजलि देने की बात कही गई है। इस बैनर पर दरभा डिवीजन का उल्लेख है, जिससे स्पष्ट होता है कि यह गतिविधि दरभा डिवीजन की ओर से संचालित की गई है।

इलाके में लंबे समय बाद इस तरह की नक्सली गतिविधि सामने आई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस द्वारा बैनर को जब्त कर लिया गया है और इलाके में गश्त तेज कर दी गई है। सुरक्षा बलों ने एहतियातन बाजार क्षेत्र और आस-पास के गांवों में निगरानी बढ़ा दी है। गौरतलब है कि हर वर्ष जुलाई-अगस्त में नक्सली शहीद सप्ताह मनाते हैं और इस दौरान सरकारी संपत्तियों या सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की कोशिश करते हैं।