दंतेवाड़ा में मुस्तलनार सरपंच मनोज कोर्राम ने पुनः कांग्रेस में किया प्रवेश, जिलाध्यक्ष ने गमछा पहनाकर किया स्वागत।

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और तानाशाही रवैये से जनता त्रस्त है-मनोज कोर्राम
दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सिद्धांतों और विचारधारा से प्रभावित होकर तथा कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों से प्रेरित होकर आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अवधेश गौतम जी की उपस्थिति में बारसूर ब्लॉक के मुस्तलनार ग्राम पंचायत के सरपंच मनोज कोर्राम ने पुनः घर वापसी करते हुए कांग्रेस गमछा पहनाकर सदस्यता ग्रहण की ।इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि नए सदस्य पार्टी की मजबूती एवं जनता की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि “कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जनता की भावनाओं और अधिकारों के लिए संघर्षरत है। घर वापसी कर कांग्रेस की सदस्यता लेना इस बात का प्रतीक है कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से ऊब चुकी है। इसी बीच मनोज कोरम ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और तानाशाही रवैये से जनता त्रस्त है, वहीं कांग्रेस ही जनता की सच्ची आवाज़ और विकल्प है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस संगठन में जुड़कर वे जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।आज की यह घर वापसी कांग्रेस संगठन को और मज़बूत करेगी तथा आने वाले समय में पार्टी की जनाधार को और अधिक सशक्त बनाएगी। इस दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री विमल सलाम, जिला महामंत्री भीमसेन मंडावी,किरा तेलामी, धनीराम इस्तम, चमरा राम मंडावी,रतिराम भास्कर, मुन्ना राम वेक,शिवराम,युवा कांग्रेस अध्यक्ष गणेश दुर्गा, जिला महासचिव युवा कांग्रेस अविनाश सरकार,धीरू नाग, मौजूद रहे।