BASTARCHHATTISGARHDantewada

बारसूर-गीदम मार्ग में तेज बहाव में ग्रामीण बहा, रेस्क्यू कर बचाई गई जान।

 

नाले पर बना पुल हुआ ध्वस्त, बारसूर का संपर्क टूटा।

दंतेवाड़ा। बारसूर-गीदम मार्ग के बीच बहने वाले गणेश बाहर नाले में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार एक ग्रामीण सुबह नाला पार कर रहा था, इसी दौरान तेज बहाव में फंस गया। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तत्काल रेस्क्यू कर ग्रामीण की जान बचाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले में इन दिनों लगातार बारिश से पानी का बहाव तेज है, बावजूद इसके कई ग्रामीण रोज़ाना जोखिम उठाकर इसे पार करते हैं। समय रहते बचाव कार्य किया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

 

गणेश बहार नाले पर बना पुल ध्वस्त हो गया है।

लगातार बारिश के कारण दंतेवाड़ा जिले में आवागमन पर बड़ा असर पड़ा है। जिले से लगे कई क्षेत्र का संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है।  गीदम-बारसूर मार्ग पर स्थित गणेश बहार नाले पर बना पुल मंगलवार को भारी बारिश की वजह से ध्वस्त हो गया, जिससे बारसूर का संपर्क पूरी तरह से कट गया है।