CHHATTISGARHDantewadaFlood

बाढ़ प्रभावित दंतेवाड़ा में AM/NS का राहत अभियान,  दो हजार से अधिक राहत किट वितरित।

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार आई बाढ़ में भीषण तबाही मचाई है। भारी बारिश और बाढ़ कई गांवों को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। कई इलाकों का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है और ग्रामीणों को आवासीय व दैनिक जरूरतों में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे मुश्किल समय में AM/NS इंडिया जिला प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है। गुरुवार को जिला कलेक्टर कुनाल दुदावत, सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर श्री राजेश पत्रे, विधायक चैतराम अटामी, तहसीलदार गोवर्धन साहू, एसडीएम श्री मूलचंद चोपड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन, जीएम AM/NS इंडिया आई.वी.वी.एस. प्रसाद तथा कंपनी की CSR टीम के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में राहत सामग्री प्रशासन को सौंपी गई।

 

सैकड़ों प्रभावित परिवारों तक राहत किट पहुंचाई गईं।

शुक्रवार को भी राहत अभियान जारी रहा। जिला प्रशासन के सहयोग से दंतेवाड़ा शहर और आसपास के वार्डों में जरूरतमंद परिवारों को राहत किटें वितरित की गईं। इस मौके पर GM AM/NS इंडिया श्री प्रसाद स्वयं मौजूद रहे और प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर वितरण कार्य का निरीक्षण किया।

अब तक 2000 राहत किट वितरित।

दो दिनों में AM/NS इंडिया द्वारा जिला प्रशासन को कुल  2000 राहत किट सौंपी जा चुकी हैं। इन किटों में प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कंबल, गाउन, निकर और टी-शर्ट जैसी उपयोगी सामग्री शामिल की गई है। यह सहयोग खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।

 

ग्रामीणों ने जताया आभार।

राहत सामग्री मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन और कंपनी का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि लगातार बारिश और बाढ़ से उत्पन्न कठिनाई के बीच यह सहयोग उनके लिए मदद और उम्मीद दोनों लेकर आया है।

सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण

AM/NS इंडिया लंबे समय से सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत आपदा की घड़ी में प्रशासन के साथ मिलकर जरूरतमंदों की मदद करता रहा है। दंतेवाड़ा में जारी यह राहत अभियान कंपनी की सामाजिक प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण है।