BASTARCHHATTISGARHDantewadaNaxal

दंतेवाड़ा में ग्रामीण की निर्मम हत्या, नक्सलियों पर शक, क्षेत्र में दहशत।

 

 

दंतेवाड़ा। जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलावाया गांव में नक्सलियों द्वारा एक ग्रामीण की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नीलावाया निवासी बंडी कोर्राम की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी। गांव में फैली अफवाहों और घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए इस वारदात के पीछे नक्सलियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मृतक बंडी कोर्राम का परिवार पहले भी नक्सल हिंसा का शिकार हो चुका है। करीब चार साल पहले उसके बेटे हरेंद्र कोर्राम की भी नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।