CHHATTISGARH
CG Police Transfer List: थानों में बड़ा फेरबदल, 29 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर…

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कसावट लाने के लिए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। जारी सूची में 29 थाना प्रभारी और 1 उपनिरीक्षक का नाम शामिल है।
बताया जा रहा है कि कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और पुलिसिंग में सुधार के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इस संबंध में डीजीपी अरुण देव गौतम द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

