भाजपा द्बारा बूथ स्तर पर चलाया जा रहा मोर आवास, मोर अधिकार अभियान।।

दंतेवाड़ा । भाजपा प्रदेश नेतृव के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी के मार्गदर्शन तथा भाजपा मण्डल अध्यक्ष दंतेवाड़ा जयदयाल नागेश के नेतृत्व में शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तरीय बैठक चितालंका में रखी गयी | गौरतलब है कि भाजपा द्वारा बूथ स्तर पर मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत बूथ के अंतर्गत आने वाले प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता रूबरू हो कर लाभार्थियों से चर्चा एवं अधूरे निर्माणाधीन आवास का जायजा ले रहे है | भाजपा मंडल अध्यक्ष जयदयाल नागेश ने कहां की निर्माणाधीन आवास को पूर्ण करने राज्य सरकार को अविलम्ब राशि जारी करनी चाहिए जिससे 2023 तक सभी हितग्राहियो को अधीक से अधीक लाभ मिल सके एवं हर एक ग्रामीण का अपने पक्के माकान का सपना साकार हो सके | इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी, मुकेश शर्मा,सुनीता भास्कर,पायल गुप्ता,रामु नेताम,सरिता उइके,लता मरकाम रूपन मंडल, मनीराम मोगामी, मनवाल नाग, जय लाल पुजारी राजाराम ठाकुर, भूतपूर्व सरपंच खायो एवं समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए |