BASTARCHHATTISGARHCRPF

230 बटालियन सीआरपीएफ ने चलाया स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान।

दंतेवाड़ा। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत 230 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा जिले के बचेली एवं भांसी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है।
अभियान का नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट राकेश कुमार ने किया। 23 सितंबर को सुबह करीब 9 बजे बटालियन के जवान स्वच्छता अभियान के लिए रवाना हुए। प्रथम चरण में आईटीआई भांसी परिसर में जवानों ने श्रमदान करते हुए परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की।
इसके बाद भांसी स्थित मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए घर, गांव एवं सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने, कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के अगले चरण में भांसी रेलवे स्टेशन परिसर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। आसपास के ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। सीआरपीएफ जवानों ने बताया कि स्वच्छता का सीधा संबंध स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली से है और स्वच्छ वातावरण विभिन्न बीमारियों से बचाव में मदद करता है।
अभियान के दौरान 230 बटालियन सीआरपीएफ के जवानों एवं अधिकारियों ने स्वयं श्रमदान कर आमजन को स्वच्छता एवं जन-जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।