सूत्रीय मांग को लेकर ड्राइवर संघ किया स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन।

नारायणपुर
15 सूत्रीय मांग को लेकर ड्राइवर संघ किया स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन।
देशभर में ड्राइवरों का स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन शुरू हो चुका है। ऑल इंडिया ड्राइवर ज्वाइंट कमेटी और छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के बैनर तले ड्राइवर अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे। जिसका सीधा असर नारायणपुर जिले में भी देखने को मिला, नारायणपुर के गढ़ बंगाल चौक में ड्राइवर संगठनों के लोग सबेरे से ही धरना प्रदर्शन स्थल पर बैठे, नारायणपुर- कोंडागांव- ओरछा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी,
आंदोलन चलते आमदई माइंस के साथ साथ यात्री बसों और हाईवा का आवागमन भी पूरी तरह प्रभावित हुआ,बस स्टैंड पर यात्रीगण परेशान दिखे,ड्राइवरों की प्रमुख मांगों में राष्ट्रीय ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करना, ड्राइवर आयोग और सभी राज्यों में ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड का गठन शामिल है। संगठन का कहना है कि लंबे समय से मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगाई जा रही है, लेकिन समाधान अब तक नहीं हुआ,ड्राइवरों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन अनिश्चितकालीन कालीन जारी रहेगा,