CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़ राज्य सरकारी बैंक मर्यादित के उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद नारायणपुर का प्रथम प्रवास में पहुंचे शिवनारायण पांडे,भाजपा कार्यकर्ताओं व महिला मोर्चा की टीम ने किया भव्य स्वागत,

नारायणपुर
छत्तीसगढ़ राज्य सरकारी बैंक मर्यादित के उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद नारायणपुर का प्रथम प्रवास में पहुंचे शिवनारायण पांडे,भाजपा कार्यकर्ताओं व महिला मोर्चा की टीम ने किया भव्य स्वागत,

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पांडे को मिली नई जिम्मेदारी ,शिवनारायण पांडे बनाए गए अपेक्स बैंक के उपाध्यक्ष,1980 के दशक से राष्ट्रीय स्वयं संघ और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे। वर्ष 2014 से 2020 तक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं ,वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता है, लंबा राजनीतिक अनुभव तथा प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए अब उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सहकारिता को बढ़ावा देने तथा प्रदेश के विकास के लिए नई जिम्मेदारी के रूप में उन्हें अपेक्स बैंक के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की गई है,नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नारायणपुर प्रथम नगर आगमन में रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं ने उनका भविष्य स्वागत किया, उन्होंने मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया, उन्होंने कहा है कि किसानों की आर्थिक स्थिति और जरूरत के संसाधनों को मजबूत बढ़ा देंगे, सहकारी संस्थाओं के हित में पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे,