Politicsछत्तीसगढ़बीजापुर

पूर्व कांग्रेसी नेता अजय सिंह पर जिला बदर की कार्यवाही।

विधानसभा चुनाव से पूर्व कलेक्टर बीजापुर ने की कार्यवाही।

विधायक के इशारे पर की गई कार्यवाही-अजय सिंह

सतीश अल्लुर बीजापुर। बीजापुर में कांग्रेस विधायक विक्रम मण्डावी के खिलाफ मुखर होकर बयान बाजी करने वाले पूर्व कांग्रेसी नेता एवं युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह पर एक वर्ष के लिए जिला बदर कार्यवाही की गई है।बीजापुर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी राजेन्द्र कटारा ने अजय सिंह को जिला बदर होने के आदेश जारी किए है।अजय सिंह के विरुद्ध कई आपराधिक प्रकरण के मद्देनजर न्यायालय कलेक्टर में सुनवाई के बाद कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने आदेश जारी किया है। बता दे कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे अजय सिंह को वर्तमान विधायक विक्रम मण्डावी के खिलाफ भ्र्ष्टाचार को लेकर लगातार बयान बाजी के मद्देनजर पहले पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें राज्य युवा आयोग सदस्य के पद से भी हटाया जा चुका है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आचार संहिता के बीच जिला बदर की कार्यवाही की गई है। बहरहाल अजय ने अपने विरुद्ध कार्रवाई को गलत ठहराते उच्च न्यायालय में फैसले को चुनौती देने की बात कही है। साथ ही फैसले को दुर्भावना पूर्ण ठहराते कलेक्टर पर विधायक के इशारे पर काम करने का आरोप भी लगाया है।