Electionचुनाव आयोगजगदलपुरदंतेवाड़ा

सरकारी खम्बो में कांग्रेसी झण्डे, चुनाव आयोग मौन।

कांग्रेसी झंडों को नही हटाया जा रहा- राघवेंद्र गौतम।

दन्तेवाड़ा। दन्तेवाड़ा जिले के कुआकोंडा क्षेत्र में कांग्रेस के झंडे सरकारी पोल एवं खम्बो में लगे हुए है। चुनाव आयोग कार्यवाही की बजाय मौन दिख रहा है। इस मसले पर युवा मोर्चा के पदाधिकारी राघवेंद्र गौतम ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि प्रशासन के आँख के नीचे सरकारी बोर्ड, पोल, खम्बों में कांग्रेस पार्टी को झंडा लगा हुआ है लेकिन झण्डे हटाए नही जा रहे है। जबकि भाजपा के झंडों को उतारने के लिए बड़ी तत्तपर्ता दिखाया जाता है।

 

गौरतलब है कि आचार संहिता के दौरान सरकारी संपत्ति को राजनीतिक पार्टियां उपयोग नही कर सकती है। खासकर झण्डे बैनर पोस्टर यहाँ नही लगाया जा सकता है। इसकी अवहेलना पर कार्यवाही होती है। लेकिन यहाँ पर कांग्रेस पार्टी के लिए सारे नियम क़ानून ताक में रखकर अधिकारियों का मौन समर्थन जारी है।