रायपुर। विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनाये गए।
भाजपा विधायक दल के बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम का होगा औपचारिक ऐलान।
आदिवासी आरक्षण के तहत छत्तीसगढ़ में भाजपा ने दिया नया चेहरा।
बैठक में छत्तीसगढ़ प्रभारियों समेत 54 विधायको की मौजूदगी में हुआ फैसला,
सीएम का फैसले के लिए सुबह से पर्यवेक्षक विधायकों से बैठक कर रहे थे।
ऐसा पहले से ही कयास लगाया जा रहा था कि प्रदेश में मुख्यमंत्री आदिवासी वर्ग से होगा।
आने वाले लोकसभा चुनाव में आदिवासी वोटर को साधने के लिए बीजेपी का यह मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा।
