विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का मेटापाल में हुआ आयोजन।
भाजपा प्रदेश मंत्री ओजस्वी मण्डावी हुई शामिल।
दन्तेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा जिले के जनपद पंचायत दन्तेवाड़ा अन्तर्गत ग्राम पंचायत मेटापाल में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती ओजस्वी भीमा मण्डावी ने शिरकत की। कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को जनहित के कार्यों को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी व कर्मचारियों से अपील की। यहां शिविर की मकसद 2047 तक भारत को विकसित भारत सशक्त भारत बनाने की है। साथ ही श्रीमती ओजस्वी ग्राम पंचायत बालूद में स्कूल का अवलोकन की। बच्चों से शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली व शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की बात की। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि अधिकारी, कर्मचारीगण एवं ग्रामीण भारी संख्या में शामिल हुए।
