BJPCHHATTISGARHदंतेवाड़ा

सुशासन दिवस पर बोनस वितरण कार्यक्रम में भाजपा नेत्री ओजस्वी ने की शिरकत।

दन्तेवाड़ा।  छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कृषि उपज मंडी गीदम एवं धान खरीदी केंद्र बालूद में पहुंची भाजपा प्रदेश मंत्री ओजस्वी भीमा मंडावी ने कहा आज हमारी छत्तीसगढ़ सरकार ने अपना दूसरा बड़ा वादा पूरा करते हुए लगभग 12 लाख किसानों के खाते में लगभग 3,700 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। समस्त प्रदेश के किसान भाई बहनों को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मण्डल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,समस्त भाजपा के मोर्चा के पदाधिकारी वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्तागण एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारीगण एवं भारी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।