BJPCHHATTISGARHदंतेवाड़ा

वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री ओजस्वी हुई शामिल।

 

धीरेंद्र तिवारी दन्तेवाड़ा। धर्म रक्षा हेतु अमर बलिदान देने वाले वीर साहिब जादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फ़तेह सिंह जी की शहादत दिवस पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री छत्तीसगढ़ श्रीमती ओजस्वी भीमा मंडावी जी भाजपा कार्यालय एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम में शिख धर्म के दशवे गुरु के वीर सपूतों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह की बलिदान और वीरता को याद किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्तागण, जनप्रतिनिधि एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित हुए।