BJPCHHATTISGARH

सर्वोच्च बलिदान और साहस की स्मृति में भाजपाइयों ने मनाया वीर बाल दिवस।

दंतेवाड़ा के सभी मंडलों में कार्यक्रम हुआ आयोजित।

धीरेंद्र तिवारी दन्तेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को भाजपा मंडल कुआकोंडा में वीर बाल दिवस मनाया गया। सिख गुरु गुरु गोविंद सिंह व उनके परिवार दोनों पुत्र जोरावर सिंह व फतेह सिंह के द्वारा देश की रक्षा के लिए दिये गये सर्वोच्च बलिदान एवं साहस को याद किया गया।

भारत माता के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस दौरान वक्ताओ ने इस दिन के बारे में जानकारी देते हुए अपनी अपनी बात कही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ भाजपा नेता  रामबाबू सिंह गौतम, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुड़ामी,ज़िला पंचायत सदस्य श्रीमती मालती मुड़ामी,मंडल अध्यक्ष सोमडू कोर्राम,मंडल महामंत्री हेमंत कश्यप, अजजा मोर्चा ज़िला महामंत्री धुरुवाराम कुंजाम, अजा मोर्चा उपाध्यक्ष मंगल बघेल,युवा मोर्चा जिला महामंत्री राघवेंद्र सिंह गौतम,जनपद सदस्य भीमा कवासी,राजीव चौहान,बलबीर कोर्राम,धन्नु कोर्राम,मंगू अंतरा,कुम्मा राम सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।