CHHATTISGARHCRPFPolishदंतेवाड़ा

अलग अलग क्षेत्रों से तीन नक्सली गिरफ्तार, नक्सल सामग्री जब्त।

भांसी वाहन आगजनी में शामिल नक्सली को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा  जिले सरकार एवं पुलिस द्वारा में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् अलग अलग थाना क्षेत्रों से तीन माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार नक्सलियों में से एक नक्सली भांसी वाहन आगजनी में शामिल था। इसे डीआरजी, बस्तर फाइटर एवं भांसी थाना के पुलिस जवानों द्वारा भांसी मासापारा के जंगल से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।वही अरनपुर थाना के पास मेढ़पाल चौक के पास चैक पोस्ट में ड्यूटी में तैनात जवानों को देखकर भागते दो माओवादियो को धर दबोचा। इनके पास से लोहे के स्पाइक, नक्सल साहित्य, पाम्पलेट पोस्टर हुआ बरामद। इनकी गिरफ्तारी में सीआरपीएफ 231 बटालियन के जवानों का सराहनीय योगदान रहा।