मंत्री रामविचार का दिखा अलग अंदाज, चाय ठेले में बनाई चाय, लोगो को भी पिलाई।

मंत्री ने भाजपा प्रत्यासी के किये समर्थन मांगा।
संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम आज दंतेवाड़ा प्रवास पर थे। भाजपा द्वारा चलाये जा रहे चाय पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओ में जोश भरने गीदम बस स्टैंड पहुंचे वहा वे अलग अंदाज मेँ नजर आये उन्होंने खुद ही चाय बनायीं व बांटकर लोगो को पिलाया | भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी भी साथ मौजूद रहे और मंत्री रामविचार नेताम की चाय के आनंद की चुस्की ली। कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने आम लोगो को भी चाय पिलाकर अनोखे व अलग अंदाज में भाजपा के लिए समर्थन मांगा,मंत्री की सरलता की लोगो ने जमकर सराहना की जो चर्चा का विषय बना रहा।

इस दौरान जिला महामंत्री संतोष गुप्ता,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अभिलाष तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुशवाहा,राजेश गुप्ता,मनीष गुप्ता,राजा गुप्ता समेत समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।