नक्सलियों ने नारायणपुर शहर के अंदर लगाएं बैनर।

स्थानीय नेताओं की हत्या, लोकसभा चुनाव बहिष्कार का उल्लेख।
संवाद एक्सप्रेस बस्तर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में कल ही सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 29 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। लेकिन बावजूद इसके नक्सली अपने मंसूबों को अंजाम देने में पीछे नही हट रहे है। नक्सलियों द्वारा नारायणपुर शहर के अंदर बैनर पोस्टर लगाए है। जिसमे लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का उल्लेख है । साथ ही कांग्रेस नेता अमित भद्र और सरपंच बिसेल नाग को मौत की सजा देने की बात भी बेनर में लिखी है। बैनर में भाजपा नेता सागर साहू और रतन दुबे का भी जिक्र।विधान सभा चुनावों से पहले दोनो भाजपा नेताओ की नक्सलियो ने हत्या की थी। इस बैनर पोस्टर में ट्रक परिवहन संघ और ट्रक वाहन चालकों को दी जान से मारने की धमकी का जिक्र।

शहर के अंदर अमित भद्र के घर के नजदीक बैनर पोस्टर मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठा प्रश्न चिन्ह उठ रहे है। हालांकि बैनर पोस्टर को कब्जे में लेकर जिला पुलिस जांच कर रही है।