Delhi

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना का बड़ा हमला, पहलगाम का लिया बदला – POK और पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने तबाह।

 

नई दिल्ली, 7 मई 2025 — भारतीय सेना ने एक बार फिर आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम उठाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया है। यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के जवाब में किया गया, जिसमें 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की जान गई थी। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। जिसमें 90 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

ऑपरेशन की खास बातें:

  • यह एक फोकस्ड, मेजर और नॉन-एस्केलेटरी ऑपरेशन था।
  • सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, पाकिस्तानी सेना के किसी बेस पर हमला नहीं किया गया।
  • PoK में मुझफ्फराबाद, कोटली और आतंकी लॉन्चपैड्स पर सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
  • ऑपरेशन से ठीक पहले भारत ने एयर डिफेंस यूनिट्स को हाई अलर्ट पर रखा था।

सेना का संदेश स्पष्ट: “Justice is Served!”

भारतीय सेना ने आधिकारिक रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्ट्राइक की पुष्टि की और बताया कि “यह कार्रवाई भारत की सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता न करने का प्रमाण है।” इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया — “भारत माता की जय!” और जानकारी दी कि बुधवार शाम को इस ऑपरेशन पर एक डिटेल प्रेस ब्रीफिंग की जाएगी।

पहलगाम हमला और भारत की चेतावनी

इस कार्रवाई से कुछ दिन पहले ही पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। हमला सुनियोजित और बर्बर था, जिसकी जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली, लेकिन भारत सरकार को मिले खुफिया इनपुट्स ने पाकिस्तान समर्थित आतंकियों की ओर इशारा किया। सरकार ने उसी दिन चेतावनी दी थी: हमला हुआ है, अब जवाब मिलेगा।”

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं और भविष्य की रणनीति

भारत ने यह स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई किसी युद्ध की शुरुआत नहीं है, बल्कि आत्मरक्षा में किया गया कदम है। अमेरिका, फ्रांस ऑस्ट्रेलिया और इजराइल ने भारत के जवाबी कदम को “साहसिक लेकिन संतुलित” बताया है, जबकि पाकिस्तान ने इसकी निंदा करते हुए आपात बैठक बुलाई है।