BASTARCHHATTISGARHCRPFDantewada

रेंगानार क्षेत्र में CRPF का सिविक एक्शन कार्यक्रम, ग्रामीणों को वितरित किए गए ट्रांजिस्टर।

 

संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भरोसे और सहयोग का वातावरण बनाने की दिशा में 111वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा एक और सराहनीय पहल की गई। सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत आज रेंगानार क्षेत्र सहित आसपास के गांवों के जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच रेडियो सेट (ट्रांजिस्टर) का वितरण किया गया। आयोजन में  सैकड़ों ग्रामीणों को ट्रांजिस्टर वितरित किए गए, जिससे उन्हें शासन की नीतियों, खबरों और शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी अब आसानी से मिल सकेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सामग्री वितरण नहीं, बल्कि नक्सल प्रभावित ग्रामीणों के साथ संवाद, समन्वय और विश्वास का रिश्ता मजबूत करना था। CRPF का यह निरंतर प्रयास है कि ऐसे इलाकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए और विशेषकर युवाओं को नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकालकर उन्हें एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाया जाए।इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रेगंनार, गढमीरी और गंजेनार के विभिन्न पारा जैसे – स्कुलपारा, पटेलपारा, नदीपारा, डोंगरीपारा, मुण्डापारा, पिछलीपारा, ध्रुवापारा, ओरचापारा, हांडोडीपारा, आमपारा, पुतमारकापारा, डोलेपारा, पकलुपारा, पाण्डुपारा, कुंजामपारा, घुमकापारा तथा इत्तापारा के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।रेंगानार जैसे अति संवेदनशील क्षेत्र में CRPF की उपस्थिति ना सिर्फ सुरक्षा की गारंटी बन रही है, बल्कि भयमुक्त और सौहार्दपूर्ण वातावरण की स्थापना में भी एक मिसाल बन रही है। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों ने CRPF के इस मानवता भरे प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन उनके लिए उम्मीद और विश्वास की नई किरण लेकर आते हैं।  कार्यक्रम में 111वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी विवेक कुमार सिंह, निरीक्षक (G.D.) सुदर्शन कुमार सिंह, अन्य CRPF कर्मी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।