Day: March 16, 2026
-
CHHATTISGARH
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर! पारा 40 पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले 24 घंटों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि इसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 16 मार्च को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है, साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात और बहुत हल्की बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है और कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना जताई गई है, जहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं जशपुर जिले के लिए मौसम विभाग ने सुबह 07:19 बजे से 10:19 बजे तक येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
Read More » -
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ को मिलीं DM कार्डियोलॉजिस्ट की 2 सीटें; अब प्रदेश में ही मिलेगा हृदय रोगों का बेहतर इलाज
रायपुर, 16 मार्च 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में चिकित्सक संगठन एवं मेडिकल…
Read More » -
CHHATTISGARH
विधानसभा में धान उठाव पर घमासान: चूहों द्वारा 30 करोड़ का धान खराब होने का आरोप, सरकार ने मार्च से पहले उठाव पूरा करने का दिया भरोसा
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल में धान खरीदी और उसके उठाव में हो रही देरी का मुद्दा जोरदार…
Read More » -
Uncategorized
Aaj Ka Panchang 16 March 2026: चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 16 March 2026: 16 मार्च 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा…
Read More » -
Uncategorized
Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: जानिए! कैसा रहने वाला है आज आपका दिन?
Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: नमस्कार ! आपका स्वागत है पर, जहाँ हम प्रतिदिन आपके लिए 12 राशियों का सटीक…
Read More »