CHHATTISGARHDantewada

हरेली पर्व पर नकुलनार खेल मैदान में हुआ वृहद वृक्षारोपण।

युवाओ ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के ग्राम नकुलनार  स्थित खेल मैदानों में हरेली पर्व के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गांव के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल मैदान के चारों ओर छायादार एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से उपयोगी पौधों का रोपण किया।

हरेली पर्व की परंपरा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जोड़ते हुए युवाओं ने नीम, पीपल, कदम, करंजी एवं अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए। युवाओं ने इन पौधों की नियमित देखरेख एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया। हरेली पर्व पर आयोजित इस पहल से खेल मैदानों के आसपास हरियाली बढ़ाने के साथ आने वाले समय में ग्रामीणों और खिलाड़ियों को छायादार वातावरण उपलब्ध होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के साथ सामुदायिक सहभागिता का भी संदेश दिया। कार्यक्रम में धीरेंद्र तिवारी, अभिषेक राठौर, धीरेंद्र राठौर, रिंकू पोड़ीयाम एवं नारायण कश्यप की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र एवं ग्रामीण युवक-युवतियां उपस्थित रहे और पौधारोपण में सक्रिय सहभागिता निभाई।