हरेली तिहार के पावन अवसर पर भक्त माता कर्मा मंदिर नयापारा नारायणपुर में जिला साहू संघ नारायणपुर के महिला प्रकोष्ठ के द्वारा “हरेली मिलन समारोह” का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया,

हरेली तिहार के पावन अवसर पर भक्त माता कर्मा मंदिर नयापारा नारायणपुर में जिला साहू संघ नारायणपुर के महिला प्रकोष्ठ के द्वारा “हरेली मिलन समारोह” का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
इस कार्यक्रम में साहू समाज की माताओं एवं बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के आयोजन संपन्न किए गए, जिनमें से मुख्य रूप से खो-खो में प्रथम स्थान संध्या साहू की टीम ने प्राप्त किया।
कबड्डी में प्रथम स्थान भुवनेश्वरी साहू की टीम ने प्राप्त किया।
रस्साकशी में प्रथम स्थान विभा साहू की टीम ने प्राप्त किया।
छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में प्रथम स्थान श्रीमती पूनम साहू ने प्राप्त किया।
कलश दौड़ में प्रथम स्थान श्रीमती श्यामलता साहू ने प्राप्त किया।
फुगड़ी दौड़ में श्रीमती हेमलता साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला साहू एवं संयोजन का कार्य संगठन सचिव श्रीमती अनीता साहू जी ने किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूनम साहू, चंदा साहू, गोमती साहू, तीजो साहू, संध्या साहू, विभा साहू, किरण साहू, सजन साहू, शांति साहू, अनीता साहू, निर्मला साहू, पिंकी साहू, यामिनी साहू, श्लेष्मा साहू, अंजू साहू, शकुंतला साहू, टामिन साहू, पुष्पा साहू, श्यामलता साहू, नेहा साहू, महेश्वरी साहू, धनेश्वरी साहू, हेमेश्वरी साहू, लक्ष्मी साहू, रेशमी साहू, टिंकी साहू, कमलेश्वरी साहू ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ महिलाओं को श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष श्री अनिल साहू जी ने अपने उद्बोधन में इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज संगठित होता है।
जिला साहू संघ की ओर से जिला महासचिव प्रवीर साहू एवं अजय साहू जी ने साहू समाज की सभी माताओं एवं बहनों को आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।