Uncategorized

आज विज्ञान इतना विकास कर लिया है कि एआई के जरिए जटिल से जटिल ऑपरेशन हो रहा आसानी से – डा. रमन

00 रीढ़ की हड्डी जोडऩे में लग जाते है 8 से 10 लाख,  नारायणा में 50 मरीजों का हो रहा नि:शुल्क ऑपरेशन सराहनीय – साव

रायपुर। नारायणा हॉस्पिटल में तीन दिवसीय नि:शुल्क मेगा स्पाइन एवं आर्थोपेडिक सर्जरी कैंप 2.0 का शुभारंभ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 15 वर्ष पहले जब वे मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने इस हॉस्पिटल का शुभारंभ किया और आज उन्होंने जरुरत 50 से अधिक मरीजों के होने वाले नि:शुल्क ऑपरेशन का शुभारंभ कर रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज विज्ञान इतना तेजी से विकास कर रहा है कि एआई के जरिए जटिल से जटिल ऑपरेशन भी आसानी से होने लगा है।

एक या अधिक लोग, न्यूज़रूम, dais और वह टेक्स्ट जिसमें 'SHREE NARAYA NARAY HOSDITA ANA npPH भव्य शुभारंभ मध्यभारत तक वृहद्एवं अनूठी पहुल 50 ज:शुल्क मेगा स्पाईन एवं आर्थोपेडिक सर्जरी केम्प-2.0 2.0 तीन दिवसीय स्पाईन ऑथोंपेडिक कॉळ्र्रंस अगस्त 2026 คละะดด जुब्य मतिसि माननीय यहा दमन माननीयडॉ.रमनसिह सिह अध्यक्ष, तੀम शानसाभा 場 수짜보도라 ভল্ুবাতিন คริ आश्च मान. अरण अरुण नाव उप्ष्ुठवलं' लिखा है की फ़ोटो हो सकती है

अच्छा लगता है जब स्वास्थ्य सुविधा का छत्तीसगढ़ में इतना तेजी से विकास हो रहा है और निश्चित रुप से इन 15 सालों में इस हॉस्पिटल ने बहुत से ऐसे काम किए है जो सराहनीय है। जब छत्तीसढ़ बना था उस समय इतना स्वास्थ्य सुविधा नहीं थी लेकिन इन 26 सालों में छत्तीसगढ़ ने इतना विकास कर लिया है कि जगह-जगह पर हॉस्पिटल खुल गए है खासकर दूरस्त अंचलों में जहां अस्पतलों की बहुत जरुरत थी। नारायणा हॉस्पिटल के द्वारा इससे पहले बीजापुर से मनेंद्रगढ़ तक के दूरुस्त अंचलों में पहुंचकर वहां के गरीब मरीजों रोबोटिक स्पाइन सर्जरी व स्कोलियोसिस कर चुके है और आज यहां लगने वाला शिविर यह बताता है कि हॉस्पिटल गरीब मरीजों के इलाज करने में इतना गंभीर है कि वे इस सर्जरी को नि:शुल्क कर रहे है।

आज विज्ञान इतना विकास कर लिया है कि एआई के जरिए जटिल से जटिल ऑपरेशन हो रहा आसानी से - डा. रमन

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि हॉस्पिटल के 15 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की यह सराहनीय पहल है। कैंप के माध्यम से रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, बच्चों में हड्डियों से संबंधित जन्मजात विकृतियों सहित विभिन्न सर्जरी नि:शुल्क की जाएंगी। इस पहल के तहत 50 मरीजों की नि:शुल्क सर्जरी के साथ दवाइयां एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन कराने के लिए 8 से 10 लाख रुपये लग जाते है और इतना बड़ी रकम का इंतजाम करने में गरीब मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है लेकिन  नारायणा में 50 मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन करने ही यह पहल सराहनीय है। इस दौरान मरीज व उनके परिजनों को फल वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत, विधायक मोतीलाल साहू, जगदलपुर के महापौर संजय पांडे, एक दैनिक अखबार के मुख्य संपादक,  नारायणा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ सुनील खेमका, मेडिकल डायरेक्टर डॉ मेघा खेमका, मुंबई के सीनियर स्पाइन सर्जन डॉ विशाल कुंदनानी के साथ देश के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं हॉस्पिटल के स्टॉफ उपस्थित थे।