नारायणपुर में छठ पूजा हर्षोल्लास से मनाया गया,

नारायणपुर
छठ पर्व बंधुवा तालाब महादेव घाट
आज देशभर के अलग-अलग राज्यों में छठ महापर्व की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के साथ-साथ नारायणपुर में भी श्रद्धालु पूरी आस्था और उत्साह के साथ छठ पर्व मना नजर आए हैं। बंधुवा तालाब के महादेव घाट पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी दिखी है। आपको बता दें कि बिहार और उत्तर प्रदेश के कई परिवार भी नारायणपुर में रहकर छठी मैया की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। महिलाएं संतान प्राप्ति, पति और बच्चों की लंबी आयु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रही हैं। जहाँ महादेव घाट पर आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला है। इस बीच श्रद्धालुओं का कहना है कि हर साल की तरह इस साल भी जिला प्रशासन ने घाट साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था की है। हर वर्ष छठ पर्व मनाते आ रहे परिवारों में इस बार भी खास उत्साह और खुशी देखने को मिल रही है।